Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»नशा मुक्त ऊना अभियान की मुहिम बंगाणा ब्लॉक के जन-जन में पहुंचाई जाएगी।
    ऊना

    नशा मुक्त ऊना अभियान की मुहिम बंगाणा ब्लॉक के जन-जन में पहुंचाई जाएगी।

    By Himachal VartaJune 8, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़

    ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   नशा मुक्त ऊना अभियान की मुहिम बंगाणा ब्लॉक के जन-जन में पहुंचाई जाएगी। एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित ब्लॉक टास्क फोर्स मीटिंग में अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचने के लिए रणनीति बनाई गई। मीटिंग में नशे से बचाव के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। एसडीएम ने नशे के खिलाफ इस लड़ाई में सबसे एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। मनोज कुमार ने कहा कि नशे की समस्या चिंताजनक होती जा रही है। नशे से होने वाली मौतें विचलित करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं पर नशे का सबसे ज्यादा प्रभाव है, इसलिए नशा मुक्त अभियान के तहत किशोरों और युवाओं को नशे से बचाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मकसद युवाओं में जागरूकता के साथ-साथ बचाव के लिए कारगर कदम उठाना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत योजनाबद्ध तरीके से युवाओं और किशोरों के लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे। यह कार्यक्रम निरंतरता में चलाए जाएंगे ताकि किशोरों को सशक्त एवं जिम्मेदार बनाया जा सके। एसडीएम ने बताया कि अभियान के तहत अंब ब्लॉक के सभी स्कूलों में छठी क्लास से बाहरवीं क्लास के छात्रों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया जाएंगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान को मिशन मोड में चलाया जाएगा और समुदाय के अलावा अभिभावकों से भी संवाद स्थापित किया जाएगा। अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों और ग्राम पंचायतों में भी टास्क फोर्स कमेटियों का गठन किया जाएगा जिससे हर स्तर पर सामुदायिक भागेदारी सुनिश्चित हो सके। इससे पहले नशा मुक्त अभियान ऊना के रिसोर्स पर्सन विजय कुमार, पंकज पंडित, सतपाल और साहिल कुमार ने नशा मुक्त ऊना अभियान के लक्ष्यों और रणनीति के बारे में सभी प्रतिभागियों को अवगत करवाया। इस अवसर पर बीएमओ डा. नरेश शर्मा, बीड़ीओ सुरेंद्र जेटली, एएसआई रविंदर कुमार और नरेश कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी विवेक कुमार, सीडीपीओ रूपेश कुमार, नायाब तहसीलदार रमन कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.