Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चंबा»प्रदेश में सडक़ नेटवर्क को विस्तार देने के लिए प्रदेश सरकार आवश्यक कदम उठा रही है: विक्रमादित्य सिंह
    चंबा

    प्रदेश में सडक़ नेटवर्क को विस्तार देने के लिए प्रदेश सरकार आवश्यक कदम उठा रही है: विक्रमादित्य सिंह

    By Himachal VartaJune 8, 2023
    Facebook WhatsApp

    चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )   लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश में सडक़ नेटवर्क को विस्तार देने के लिए प्रदेश सरकार आवश्यक कदम उठा रही है। प्रदेश के दुर्गम व दूरदराज के क्षेत्रों में विशेष प्राथमिकता रखी जा रही है। वह बुधवार को डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत भलेई में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश में सर्वांगीण विकास को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता की बात करते हुए कहा कि युवाओं को नशे के दलदल से दूर रखने के लिए खेल अधोसंरचना को विकसित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी तीन-चार माह के दौरान प्रदेश स्तर पर ग्रामीण ओलंपियाड का आयोजन होगा। इसमें सभी परंपरागत खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में 41 हजार किलोमीटर के उपलब्ध सडक़ नेटवर्क को और बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार आवश्यक कदम उठा रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, नाबार्ड, बैकवर्ड एरिया सब प्लान व राज्य योजना इत्यादि के तहत सडक़ नेटवर्क को गति प्रदान की जा रही है। दुर्गम व दूरदराज के क्षेत्रों के लिए स्पेशल फोकस रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तृतीय चरण के तहत विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के लिए 50 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे पहले विक्रमादित्य सिंह ने तीन करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से भलेई में निर्मित एक भव्य विश्राम गृह का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि विश्राम गृह के निर्मित होने से इस क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिस्थल भद्रकाली माता मंदिर भलेई और पर्यटन स्थल तलेरू में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर आवास सुविधा उपलब्ध होगी। पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने विक्रमादित्य सिंह का स्वागत करते हुए डलहौजी विधानसभा में सडक़ नेटवर्क के विस्तार में प्राथमिकता रखने के साथ वन अनुमति मामलों के शीघ्र समाधान की बात भी कही।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.