Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»परवाणु नगर परिषद ने डेंगू को लेकर कसी कमर।
    सोलन

    परवाणु नगर परिषद ने डेंगू को लेकर कसी कमर।

    By Himachal VartaJune 8, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   औद्योगिक नगर परवाणू में डेंगू को लेकर नगर परिषद ने अभी से तैयारियां कर कमर कस ली है। इस दौरान नप द्वारा बनाई गई फॉगिंग करने वाली टीम ने परवाणू के वार्ड-9 और वार्ड-5 में और बुधवार को सेक्टर-1 और 2 में फोगिंग की। डेंगू की रोकथाम को लेकर नगर परिषद ने परवाणू के हर वार्ड व साथ लगती टकसाल पंचायत के कुछ क्षेत्रों में फागिंग करवाए जाने की रूपरेखा बना ली है ताकि इस बार स्थानीय जनता को डेंगू से कोई नुकसान न हो सके। इस अवसर पर परवाणू नगर परिषद के युवा कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि फिलहाल नगर परिषद ने परवाणू रेहड़ी मार्केट, हिमुडा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पुलिस लाइन से सटी झुग्गियां और जितने भी पब्लिक प्लेस हैं वहां वहां फॉगिंग शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को वार्ड-5 और वार्ड-9 में और बुधवार को सेक्टर 1 और 2 में फॉगिंग करवाई गई और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। अनुभव शर्मा ने बताया की हमारी शुरुआती प्राथमिकता पब्लिक प्लेस की रहेगी और उसके बाद जहां से पिछले वर्ष ज्यादा डेंगू के मामले आये थे वहां पर अभी से ही सावधानियां बरतने व फॉगिंग करवाने का कार्य नगर परिषद् ने शुरू कर दिया है । इस दौरान नप कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने स्थानीय जनता को जागरूक रहने व नगर परिषद् और स्वास्थय विभाग को सहयोग देने की भी अपील की ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.