बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) फोरलेन पर कार चालकों को तीन टोल पर करीब 350 रुपये टोल देना होगा। हालांकि व्यावसायिक वाहनों के लिए ये दाम अलग रहेंगे। किरतपुर से मनाली तक के फोरलेन पर तीन टोल प्लाजा पर पर्यटकों और अन्य वाहन चालकों को टोल चुकाना होगा। इसमें टकोली टोल प्लाजा को इसी माह शुरू करने की तैयारी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) कर रहा है। फोरलेन पर कार चालकों को तीन टोल पर करीब 350 रुपये देना होगा। हालांकि व्यावसायिक वाहनों के लिए ये दाम अलग रहेंगे। टकोली टोल प्लाजा के टेंडर जारी हो चुके हैं। इसके लिए एजेंसी भी फाइनल हो चुकी है। अब बाकी की प्रक्रिया पूरी कर इसी माह यहां पर कर्मचारी तैनात कर दिए जाएंगे। इसके अलावा पहला टोल बिलासपुर के गरामोड़ा में और दूसरा टोल बिलासपुर के बलोह में होगा। हालांकि अभी तक इन दोनों टोल के टेंडर नहीं हुए हैं। एनएचएआई ने दोनों टोल के टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने के लिए फाइल दिल्ली भेजी है। कार के अलावा फोरलेन पर बस, ट्रक और हल्के व्यावसायिक वाहनों के टोल दाम भी लगभग तय किए जा चुके हैं। बस इन्हें टेंडर के बाद अधिकारिक करना बाकी है। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार गरामोड़ा टोल पर कार चालकों को करीब 170 रुपये, बलोह टोल पर 70 रुपये और टकोली में करीब 110 रुपये भरने होंगे।बिलासपुर आने के लिए एक ही जगह भरना होगा टोल
किरतपुर से बिलासपुर आने वालों को सिर्फ गरामोड़ा में ही टोल देना होगा। वहीं फोरलेन से शिमला की तरफ से हमीरपुर जाने वालों को कहीं भी टोल नहीं देना है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
