जम्मू कश्मीर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) श्रीनगर: अब मां वैष्णो देवी का प्रसाद आप जम्मू एयपोर्ट से भी ले सकेंगे. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हाल ही में जम्मू हवाई अड्डे के प्रस्थान क्षेत्र में माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के प्रसाद-सह-स्मारिका काउंटर का उद्घाटन किया है. एलजी ने कहा कि यह सुविधा देश भर से माता वैष्णो देवी के भक्तों की लंबे समय से जम्मू हवाई अड्डे पर पैकेज्ड प्रसाद और अन्य स्मारिका उपलब्ध कराने की मांग को पूरा करेगी. जम्मू एयरपोर्ट पर प्रसाद काउंटर के उद्घाटन समारोह में एलजी ने तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा की गई पहलों को साझा किया.उन्होंने कहा कि माता वैष्णव देवी श्राइन बोर्ड ने देश और विदेश के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई डिजिटल पहलें भी की हैं. मनोज सिन्हा ने एयरपोर्ट पर लोगों को प्रसाद वितरण भी किया. प्रसाद काउंटर पर प्रीमियम पंचमेवा प्रसाद, स्वर्ण पदक, चांदी के सिक्के और अन्य स्मृति चिन्ह भी उपलब्ध होंगे. माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने प्रसाद पेटियों, पंचमेवा प्रसाद की डोर-टू-डोर डिलीवरी के संचालन की दक्षता बढ़ाने और प्रसाद की रियल टाइम ट्रैकिंग के साथ डिलीवरी के समय को कम करने के लिए कई उपाय किए हैं.
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
