ऊना (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला ऊना के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जल्द महिला रोगियों को मैमोग्राफी टेस्ट सुविधा नसीब हो पाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनएचएम के तहत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के नवनिर्मित मदर चाइल्ड केयर सेंटर में मैमोग्राफी मशीन को स्थापित किया जाएगा। इस मशीन को चलाने के लिए स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण भी मिलेगा। एक सप्ताह के भीतर मैमोग्राफी मशीन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंच जाएगी। इस मशीन के स्थापित होने के बाद जिला ऊना सहित साथ लगते जिलों की महिला शक्ति को इसका लाभ मिलेगा। मैमोग्राफी टेस्ट से ब्रेस्ट कैंसर के शुरूआती लक्षणों का पता लगाया जाता है। स्क्रीनिंग मैमोग्राम के जरिए छोटी से छोटी गांठ का पता चल जाता है। यदि कैंसर की शुरूआती अवस्था और गांठ बहुत छोटी है तो स्क्रीनिंग के जरिए दिख जाता है। ऐसे में शुरुआती चरण में ही बीमारी का पता चलने से महिला रोगी को समय पर उपचार मिल पाएगा। इससे पहले जिला ऊना के किसी भी सरकारी संस्थान में यह मशीन उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में महिला रोगियों को इस टेस्ट को करवाने के लिए दूरदराज क्षेत्रों जैसे चंडीगढ़, दिल्ली, जालंधर या लुधियाणा का रुख करना पड़ रहा था। लेकिन अब क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मैमोग्राफी मशीन स्थापित हो जाने से महिला रोगियों को राहत मिलने जा रही है। मैमोग्रामी टेस्ट करीब 2500 रुपए तक होता है। अब रोगियों को यह सुविधा सस्ते दामों पर उपलब्ध हो पाएगी। गुरुवार को नेशनल हैल्थ मिशन शिमला की टीम ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का दौरा किया। इस दौरान टीम ने एमसीएच भवन का निरीक्षण भी किया। टीम ने एमसीएच भवन में स्थापित होने वाली मैमोग्राफी मशीन को लेकर क्षेत्रीय अस्पताल के अधिकारियों के साथ चर्चा भी की।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
