Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»ब्लैकमेल कर 26 लाख रुपए ठगने के मामले में पुलिस ने राजस्थान से चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
    हमीरपुर

    ब्लैकमेल कर 26 लाख रुपए ठगने के मामले में पुलिस ने राजस्थान से चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

    By Himachal VartaJune 9, 2023
    Facebook WhatsApp

    हमीरपुर (हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर जिला के एक व्यक्ति को ब्लैकमेल कर 26 लाख रुपए ठगने के मामले में पुलिस ने राजस्थान से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन लोगों को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था जबकि एक व्यक्ति को पुलिस गिरफ्तार कर गुरुवार को हमीरपुर लाई है। मामले में यही मुख्य सरगना बताया जा रहा है। आरोपियों के पास से पुलिस को कई मोबाइल तथा सिमकार्ड मिले हैं जिन्हें कब्जे में लिया गया है। आरोपी अन्य कई मामलों में भी संलिप्त हो सकते हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से कई और राज खुलने की भी पूरी संभावनाएं हैं। फिलहाल पुलिस ब्लैक मेलर्ज से गहन पूछताछ करेगी। वहीं मामले में गठित की गई एसआईटी अभी भी राजस्थान में ही डेरा डाले हुए है। उम्मीद जताई जा रही है कि साइबर क्राइम से जुड़े और आरोपियों को भी पकड़ा जा सकता है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम के बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। एसआईटी पिछले एक सप्ताह से राजस्थान में ही डेरा जमाए हुए है। जैसे-जैसे आरोपी पकड़े जा रहे हैं उन्हें गिरफ्तार कर हमीरपुर भेजा जा रहा है। एसआईटी मामलें में और गिरफ्तारियां कर सकती है। जिला के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से 26 लाख रुपए की ठगी की गई थी। आरोपियों ने वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील वीडियो दिखाने के बाद व्यक्ति को भी एडिटिंग कर वीडियो में शामिल कर लिया। इसके बाद इसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शातिरों ने कहा कि यदि वह उनके बैंक खातों में पैसा नहीं डालेगा तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। लोकलाज के चक्कर में पीडि़त ने कई बार उनके खातों में पैसा ट्रांसफर कर लिया। जब वह उसे ब्लैकमेल करने से बाज नहीं आए तो व्यक्ति ने मामला पुलिस तक पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एसआईटी का गठन किया। एसआईटी ने मामले में कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपियों को ट्रेस करना शुरू किया तथा आरोपियों की लोकेशन ट्रेस होने पर एसआईटी ने राजस्थान के अलवर में दबिश दी। वहीं एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो कि मामले में मुख्य सरगना बताया जा रहा है। आरोपी शौकत खान निवासी जिला भरतपुर राजस्थान (मास्टर माइंड) तथा इसके सहयोगी सतनु चौधरी निवासी पाली राजस्थान, सलीम खान निवासी पाली राजस्थान व पारस राम निवासी पाली राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मामले में और भी गिरफ्तारियां संभव है। एसआईटी अभी भी राजस्थान में ही डेरा डाले हुए है। जैसे ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा उन्हें हमीरपुर भेजा जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.