चंबा (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मृतक युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि सेना के ट्रक ने विपरीत दिशा में आकर युवकों को टक्कर मारी है। जबकि अब सेना के जवान ब्रेक फेल होने का ड्रामा कर रहे हैं।हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार को भरमौर-पठानकोट हाईवे पर सेना का ट्रक पलट गया। सड़क पर जा रहे दो युवक ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल है। हादसे के बाद गुस्साई लोगों की भीड़ ने सेना के ट्रक को घेर लिया और हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। इस वजह से सड़क पर वाहनों की लाइनें लग गईं। सुबह 8:50 बजे हादसा हुआ और 11:20 पर जाम खोला गया। करीब ढाई घंटे हाईवे पर वाहनों के पहिये थमे रहे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आवाजाही बहाल करवाई। मृतक युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि सेना के ट्रक ने विपरीत दिशा में आकर युवकों को टक्कर मारी है। जबकि अब सेना के जवान ब्रेक फेल होने का ड्रामा कर रहे हैं। परिजनों ने ड्राइवर पर कार्रवाई की मांग की है। मृतक की पहचान अभय कुमार (21) पुत्र रण सिंह निवासी ढुढियारा डलहौजी के रूप में हुई है। हादसे में नवीन कुमार (19) पुत्र हरबंस लाल घायल है। डीएसपी हेमंत ठाकुर ने कहा कि छानबीन की जा रही है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
