सोलन (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कसौली थाना के अंतर्गत मनोन के समीप कसौली से अंबाला को लौट रहे पर्यटकों की गाड़ी अनियंत्रित हो कर खाई में जा गिरी। कार नंबर एचआर 85ए -7122 में चार लोग सवार थे। इस घटना में चारों घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता ने निकालकर अस्पताल भेजा गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में पुनीत, प्रतीक, सुमित और कार्तिक शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों में जंगेशु के उप प्रधान राजिंद्र ठाकुर ने बताया कि घायलों को समय पर लोगों की मदद से निकाल लिया था। जिनको 108 एंबुलेंस में शीघ्र अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। मिली जानकारी के पता चला है कि गाड़ी को कार्तिक कार ड्राईव कर रहा था कि अचानक नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा कसौली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। कसौली थाना प्रभारी ने बताया कि घटना गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे हुई। इस घटना में कार में सवार चारों लोग घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
