Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»जयराम कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकप्रिय नहीं, बल्कि लॉकप्रिय मुख्यमंत्री हैं,
    मंडी

    जयराम कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकप्रिय नहीं, बल्कि लॉकप्रिय मुख्यमंत्री हैं,

    By Himachal VartaJune 10, 2023
    Facebook WhatsApp

    मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पैसे न होने का रोना रो रही है, जबकि इन्हीं संसाधनों में हमने प्रदेश में ऐतिहासिक काम कर दिखाए हैं। मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के गाड़ागुशैणी में जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकप्रिय नहीं, बल्कि लॉकप्रिय मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने हिमाचल के विकास पर ताला लगा दिया है। हर मोर्चे पर विफल सुक्खू सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। जनहित के सारे काम बंद पड़े हैं। जयराम ने कहा कि सरकार के पास हर बात का सिर्फ एक ही जवाब है कि पैसे नहीं हैं। इसलिए काम नहीं हो रहे हैं, जबकि कोरोना काल के बाद भी इन्ही संसाधनों में हमारी सरकार ने ऐतिहासिक काम कर दिखाया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सडक़ें, बिजली, पानी, सबके आंकड़े गवाह हैं कि हमने पिछली सरकारों से दोगुनी गति से विकास किया।जनहित के लिए हमने सारी सुविधाएं दी। कांग्रेस ने दस गारंटियां दी लेकिन एक भी पूरी नहीं की। हिमाचल की जनता लोक सभा के चुनाव में कांग्रेस की गारंटियों के जवाब देगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में आंगनबाड़ी केंद्र के बगल में शराब का ठेका खोल दिया। जब मासूमों के माता-पिता ने इसका विरोध किया, तो सरकार ने कहा ठेका नहीं बंद हो सकता। आप आंगनबाड़ी कहीं और ले जाइए। सरकार को यह सोचना होगा कि वे समाज को कहां ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता केंद्र पर सहयोग न करने का आरोप लगा रहे हैं। यदि केंद्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहयोग न हो, तो सरकार का एक कदम चलना मुश्किल हो जाएगा। केंद्र सरकार ने एक हिमाचल की ग्रांट में एक पैसे की भी कटौती नहीं की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.