नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 10 देवी नगर वैसे भी नशेड़ियों का अड्डा है जिससे हर कोई रूबरू है। हर तीसरे घर में यहाँ अवैध शराब का खुला कारोबार चलता है जो एक अमीरी का साधन बन गया है। इसी कड़ी में पावंटा पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है और यह महिला अवैध कच्ची शराब बेचने का धंधा कर रही थी।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 9:00 बजे के करीब सूत्रों से ज्ञात हुआ कि एक महिला माया देवी निवासी वार्ड नंबर 10 देवी नगर अवैध कच्ची शराब बेचने का धंधा करती है अगर अभी छापेमारी की जाए तो शराब बरामद की जा सकती है। जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर तैनात मनोज कुमार थाना पांवटा साहिब ने माया देवी पत्नी विजेन्द्र निवासी वार्ड न0 10 देवी नगर त0 पांवटा साहिब की तलाशी ली। महिला अपने रिहायशी मकान के कमरा में अवैध शराब की खरीद फरोख्त का अवैध धन्धा करती पाई गई है। माया देवी के घर पहुँचने पर तथा गवाहों के सामने माया देवी उपरोक्त के घर की तलाशी अमल में लाई गई जहाँ से 21 लीटर अवैध कशीदशुद्वा शराब बरामद हुई। इस पूरे मामले में डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ धारा 39(1) एक्साइज एक्ट पुलिस थाना पावटा में मामला दर्ज कर लिया है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
