Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»देश»भारत का पहला 8 लेन एक्सेस नियंत्रित एक्सप्रेसवे, अप्रैल 2024 तक पूरा हो जाएगा।
    देश

    भारत का पहला 8 लेन एक्सेस नियंत्रित एक्सप्रेसवे, अप्रैल 2024 तक पूरा हो जाएगा।

    By Himachal VartaJune 10, 2023
    Facebook WhatsApp

    दिल्ली  (हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   दिल्ली- में ट्रैफिक जाम से राहत और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए देश का पहला 8 लेन एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे बन रहा है और अगले साल तक यह तैयार हो जाएगा. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे  भारत का पहला 8 लेन एक्सेस नियंत्रित एक्सप्रेसवे, अप्रैल 2024 तक पूरा हो जाएगा. इस एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली-गुरुग्राम NH48 पर दबाव कम हो जाएगा.द्वारका एक्सप्रेसवे को ₹9,000 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है. 34 मीटर चौड़ा यह एक्सप्रेसवे, हरियाणा में 18.9 किमी और राष्ट्रीय राजधानी में 10.1 किलोमीटर तक की दूरी को कवर करेगा. आइये जानते हैं इसके बनने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को किस तरह से बेहतर रोड कनेक्टिविटी मिलेगी. कहां से होगा शुरू, कहां होगा खत्म?
    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे NH48 पर शिव मूर्ति से शुरू होगा और खेरकी दौला टोल प्लाजा पर खत्म होगा. इसमे में 4-लेवल रोड नेटवर्क शामिल है, जिसमें फ्लाईओवर, सुरंग, अंडरपास, ग्रेड रोड, एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवर होंगे. इसके अलावा, एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर 3 लेन की सर्विस रोड का निर्माण किया जा रहा है, साथ ही पूरे एक्सप्रेसवे पर एक इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (ITS) सुविधा शामिल होगी, जो ट्रांसपोर्टेशन के अनुभव को और बेहतर बनाएगी. बेहतर होगी दिल्ली-एनसीआर में कनेक्टिविटीखास बात है कि देश की सबसे चौड़ी 3.6 किमी लंबी सुरंग इस एक्सप्रेसवे पर बनाई जा रही है, जिससे हरियाणा और पश्चिमी दिल्ली के बीच इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से संपर्क में सुधार होगा. यह एक्सप्रेसवे द्वारका सेक्टर 25 से इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर को जोड़ेगा. यह पटौदी रोड (SH-26) और बसई के पास फरुखनगर (SH-15A) को क्रॉस करेगा, और भरथल में गुरुग्राम सेक्टर-88 (B) और  के पास दिल्ली-रेवाड़ी रेल लाइन को भी पार करेगा. उन्होंने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम सेक्टर 21 को सेक्टर 88, 83, 84, 99, 113 और द्वारका को ग्लोबल सिटी से जोड़ेगा. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने निर्माणाधीन 29.6 किलोमीटर लंबे द्वारका एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया. प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने इसकी जानकारी दी. नितिन गडकरी ने कहा, “एक्सप्रेसवे भारतमाला परियोजना का हिस्सा है और इसे दिल्ली और गुरुग्राम के बीच नेशनल हाइवे 48 को कम करने के लिए बाईपास के रूप में बनाया जा रहा है.”

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.