नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):- औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में थाना पुलिस और रोड सेफ्टी क्लब की बार-बार अपील के बावजूद वाहन चालक ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। हरियाणा के साथ सटे औद्योगिक क्षेत्र में अभी भी अधिकतर वाहन चालक बगैर हेलमेट के नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर रोड सेफ्टी क्लब कालाअंब के अध्यक्ष सोमनाथ ने प्रेस बयान जारी किया है।जारी प्रेस बयान में उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि यातायात के नियमों की अनदेखी नहीं करें। उन्होंने कहा कि रोड सेफ्टी क्लब और पुलिस के बार-बार आह्वान के बावजूद लोग दो पहिया वाहन पर हेलमेट लगाने से परहेज कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि अब जल्द ही काला अंब रोड सेफ्टी क्लब मोबाइल कैमरा से ऐसे लोगों की फोटो गाड़ी के नंबर सहित खींचकर ट्रैफिक पुलिस को भेजेगा।यही नहीं सोमनाथ में यह भी कहा कि खुद की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले इस बात से निश्चिंत रहें कि उनको रोक कर चालान नहीं किया जाएगा बल्कि उनकी गाड़ी का चालान ऑनलाइन या फिर सीधे घर पर पहुंचेगा सोमनाथ वाहन चालकों से अपील करते हुए यह भी कहा कि आप सिटी में एंबुलेंस फायर वाहन को पहले रास्ता दे। उन्होंने कहा कि हम सबकी नैतिक जिम्मेवारी बनती है कि सड़क पर नागरिक सुरक्षा को लेकर व्यवस्था बनाने में पुलिस और क्लब का सहयोग करें।
|
|
