ऊना (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ऊना के त्युड़ी में सड़क हादसा पेश आया है। यहां रविवार सुबह हरियाणा रोडवेज की बस स्कूटर सवार को टक्कर मारने के बाद घर में जा घुसी। हादसे में स्कूटर सवार की मौत हो गई है, वहीं बस में सवार यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। मृतक की पहचान पदम चंद निवासी बसाल के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार घटना के समय सोनीपत डिपो की बस ऊना से धर्मशाला की तरफ आ रही थी। इसी बीच त्युड़ी गांव में बस ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। स्कूटर को टक्कर मारने के बाद बस अनियंत्रित हो गई और एक घर में जा घुसी। हादसे में बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, बस की टक्कर से घायल हुए स्कूटर सवार को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बीच रास्त में ही उसने दम तोड़ दिया।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
