हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उपमंडल सुजानपुर के तहत आने वाली ग्राम पंचायत जंदड़ू केे तरोटू गांव में शनिवार दिन के समय दर्दनाक हादसा पेश आया। एक मकान को गिराने के लिए लगाए गए मजदूर पर मकान की दीवार गिर गई। मकान की दीवार गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे का पता चलते ही मौके पर लोगों का जमघट लग गया। किसी तरह दीवार के नीचे दबे हुए मजदूर का बाहर निकाली गया। इसके बाद इसे सुजानपुर अस्पताल ले आया गया लेकिन वहां जांच के दौरान ही चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। दर्दनाक हादसा पेश आने से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस मामले की हरेक पहलू से जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत जंदड़ू तरोटू गांव का राकेश कुमार (55) शनिवार दिन के समय एक मकान को गिराने का काम कर रहा था।दिहाड़ी पर काम कर रहे व्यक्ति पर कार्य के दौरान ही दीवार गिर गई। दीवार के नीचे दबने से व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति के ऊपर दीवार गिरने का पता चलते ही गांव में भगदड़ मच गई। वहीं चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर एकत्रित हो गए तथा मलबे में दबे व्यक्ति को किसी तरह बाहर निकाला गया। इसके बाद इसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी व बेटा छोड़ गया है। यह जानकारी थाना प्रभारी सुजानपुर ललित महंत ने दी है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी की लापरवाही नहीं पाई गई। फिर भी पुलिस हरेक पहलू से मामले की जांच कर रही है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
