Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»लाहौल स्पीति»स्पीति घाटी में पहले चरण में 840 महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
    लाहौल स्पीति

    स्पीति घाटी में पहले चरण में 840 महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

    By Himachal VartaJune 12, 2023
    Facebook WhatsApp

    लाहौल-स्पीति (हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  प्रदेश की स्पीति घाटी की 286 बौद्ध भिक्षुणियों समेत 840 महिलाओं को 1,500 रुपये की मासिक प्रोत्साहन राशि मिलेगी। बशर्ते यह एकल नारी पेंशन सुविधा का लाभ नहीं ले रही हों। तहसील कल्याण विभाग काजा के पास प्रोत्साहन राशि पाने के लिए कुल 940 आवेदन आए थे। इनमें 137 आवेदन रद्द हुए हैं। अब पहले चरण में 840 महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक प्रोत्साहन राशि की रिपोर्ट एक जून को आगे प्रेषित की जा चुकी है। इसमें 286 बौद्ध भिक्षुणी भी शामिल हैं। हालांकि, अभी आवेदन प्रक्रिया जारी है। पात्र महिलाओं को सूची में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 15 अप्रैल 2023 को स्पीति में आयोजित हिमाचल दिवस पर स्पीति की महिलाओं को 1,500 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी। वहीं, सरकार ने तहसील कल्याण विभाग से जारी सूची के अनुसार इसकी 50.40 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है।
    840 पात्र महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। बताया जा रहा है कि इस प्रोत्साहन राशि के लिए लाभार्थी का बैंक खाता अनिवार्य है। 38 के करीब लाभार्थियों ने डाकखाने का खाता संख्या दिया है। उनसे बैंक खाता नंबर मांगा गया है, जल्द लाभार्थियों के खाते में यह रुपये जमा हो जाएंगे।विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक दौर में हर लाभार्थी को चार माह जून से सितंबर तक की यह राशि एकमुश्त दी जाएगी। इसके बाद सितंबर से यह राशि छह-छह माह के अंतराल में लाभार्थियों को दी जाएगी। इस संबंध में एडीसी काजा राहुल जैन ने कहा कि प्रोत्साहन राशि के लिए घाटी की 840 महिलाएं पात्र हैं, जिनमें 286 बौद्ध भिक्षुणियां भी शामिल हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.