Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»कंडाघाट में पकड़ा चिट्टा तस्करों का गिरोह
    सोलन

    कंडाघाट में पकड़ा चिट्टा तस्करों का गिरोह

    By Himachal VartaJune 12, 2023
    Facebook WhatsApp

    सोलन (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सब-इंस्पेक्टर प्रेम सिंह के नेतृत्व वाली (एंटी नारकोक्सि टास्क फोर्स) एफयू शिमला रेंज की टीम ने चिट्टा तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने सूचना के आधार पर डेढ़ घराट के समीप हरियाणा के चार युवकों के पास से 50.29 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। कंडाघाट पुलिस थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। सब इंस्पेक्टर प्रेम सिंह के नेतृत्व में टीम पिछले काफी समय से नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करती आ रही है। ताजा मामले में एसआई प्रेम सिंह के साथ उनके टीम सदस्य एचसी तेजा सिंह, एचएचसी दिनेश, कांस्टेबल मोहित, कांस्टेबल विशाल, कांस्टेबल अंकुश मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए शिमला, शोघी, वाकनाघाट, सोलन, कंडाघाट के लिए रवाना थे।शाम करीब 7 बजे कंडाघाट चायल चौक के पास निजी वाहनों में मौजूद थे, तब उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी नंबर एचआर-34जे-9878 स्विफ्ट कार बाहरी राज्य से कंडाघाट में चिट्टे की सप्लाई देने आई है। जिसकी तलाश के लिए टीम सोलन की तरफ रवाना हुई तो डेढ़ घराट से आगे घलाई मोड़ के पास रात्रि 8 बजे पंहुचे तो सडक़ के बाई तरफ उपरोक्त गाड़ी खड़ी पाई गई, जिसमें चार व्यक्ति बैठे थे। जिनकी पहचान सुनील पुत्र बलराज निवासी गांव व डा. कलरम जिला कैथल हरियाणा, निशांत पुत्र नरेंद्र सिंह डा. व गांव पाई तह. व थाना पुंडरी जिला कैथल हरियाणा, टिंकू पुत्र खजान सिंह निवासी गांव वजीरनगर डा. कलरम तह. व थाना किलायत जिला कैथल हरियाण व सुनील पुत्र चुडिय़ा राम गांव व डा. पाई तह. व थाना पुंडरी जिला कैथल हरियाणा के रूप में हुई। टीम ने तुरंत ही चिट्टे को जब्त कर युवकों को हिरासत में ले लिया।
    इस संदर्भे में कंडाघाट थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन योगेश रोल्टा ने की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.