कुल्लू (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) राजस्व, बागबानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने शाट में एपीएमसी के मार्केट यार्ड का निरीक्षण किया। शाट पहुंचने पर आढ़ती संघ शाट के पदाधिकारियों व सदस्य द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। आढ़ती संघ के प्रधान अश्वनी नेगी ने बागबानी मंत्री के समक्ष अपनी मांगें भी रखी। राजस्व, बागबानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि यहां शीघ्र ही दुकानों का आबंटन व्यापारियों को कर दिया जाएगा। आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए फेंसिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके उपरांत उन्होंने भुंतर के तेगुबेहड़ में नवनिर्मित पैकिंग ग्रेडिंग हाउस का भी निरीक्षण किया।राजस्व, बागबानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि पैकिंग ग्रेडिंग हाउस में सेब व अनार की उच्च तकनीक वाली मशीनों के द्वारा पैकिंग व ग्रेडिंग करने की सुविधा शीघ्र ही बागबानों को उपलब्ध होगी। बागबानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि वल्र्ड बैंक की सहायता से लगभग 588 करोड़ रुपए की लागत से इस पैकिंग ग्रेडिंग भवन को स्थापित किया गया है। जहां आधुनिक मशीनों द्वारा फलों की पैकिंग व ग्रेडिंग की सुविधा किसानों को उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि किसानों व बागबानों के हित उनके लिए सर्वोपरि हैं। इससे पूर्व राजस्व, बागबानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने मौहल में विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर सहित कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
