Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»सत्ता पर काबिज सरकार लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने के वादे कर सत्ता में आई है, लेकिन लोगों के बिजली के कनेक्शन हीं नहीं लग पा रहे है।
    ऊना

    सत्ता पर काबिज सरकार लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने के वादे कर सत्ता में आई है, लेकिन लोगों के बिजली के कनेक्शन हीं नहीं लग पा रहे है।

    By Himachal VartaJune 14, 2023
    Facebook WhatsApp

    ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  ) ऊना प्रचंड गर्मी के बीच बिजली बोर्ड की सुस्त कार्यप्रणाली ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। जिला ऊना में लंबे समय से लोगों के नए विद्युत कनेक्शन नहीं लग पा रहे है। बिजली बोर्ड मीटर का स्टॉक न आने का रोना रो रहा है। ऐसे में 21वीं सदी में भी कई लोगों को गर्मी के बीच पंखियों का सहारा लेने के लिए विवश होना पड़ रहा है। आलम यह है कि जिला के हजारों लोगों ने विद्युत कनेक्शन के लिए विभाग के पास आवेदन कर रखे हैं। इनमें कइयों को तो एक वर्ष या इससे अधिक समय भी हो चुका है। लेकिन अभी तक इनके विद्युत कनेक्शन नहीं हो पाए गए है। लोगों का कहना है कि उन्होंने सारी औपचारिक्ताएं पूरी करने के बाद अपनी फाइलें विभाग के कार्यालय में जमा करवा रखी है। वहीं उन्होंने सिक्योरिटी फीस भी जमा करवा दी है।इसके बावजूद मीटर नहीं लगना उनकी समझ से परे है। ऊना में पांचों विकास खंडों में हजारों उपभोक्ताओं ने अपने मकान, दुकानों सहित अन्य प्रतिष्ठानों के लिए नए मीटर लगाने के लिए विभाग के पास आवेदन किए हुए हैं। लेकिन एक-एक वर्ष बीत जाने के बाद भी लोगों के घरों व अन्य प्रतिष्ठानों में बिजली के मीटर नहीं लग पाए है। हालात यह हो गए है कि लोग रोजाना बिजली बोर्ड के कार्यालयों में पहुंचकर मीटर आने बारे पूछ रहे है, लेकिन विभागीय अधिकारी व कर्मचारी हर बार उन्हें मीटर का स्टॉक खत्म होने का हवाला देकर अपनी जान छुड़ा रहे है। उपभोक्ता रमन लठ, अमित पुरी, राम कुमार, बलविंद्र कुमार बंटू सहित अन्य ने बताया कि उन्होंने मीटर कनेक्शन के लिए बिजली बोर्ड के पास आवेदन किए है। एक-एक वर्ष से अधिक समय हो चुका है, लेकिन उनके मीटर आज दिन नहीं लगे। कई बार विभाग कार्यालयों के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन मीटर नहीं आने का हवाला दिया जा रहा है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद बजट का न होना भी कारण बताया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बजट का प्रावधान होते ही मीटर आ जाएंगे। वैसे तो सत्ता पर काबिज सरकार लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने के वादे कर सत्ता में आई है, लेकिन लोगों के बिजली के कनेक्शन हीं नहीं लग पा रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार व बिजली बोर्ड की सुस्त कार्यप्रणाली का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.