Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र की मल निकासी योजना तैयार उपभोक्ता तुरंत करें एप्लाई-जल शक्ति विभाग
    सिरमौर

    कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र की मल निकासी योजना तैयार उपभोक्ता तुरंत करें एप्लाई-जल शक्ति विभाग

    By Himachal VartaJune 14, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) (रंजना शर्मा )  औद्योगिक क्षेत्र कालाआम और मोगीनंद में रहने वाले हजारों लोगों के लिए जल शक्ति विभाग ने मल निकासी योजना लगभग तैयार कर ली है और कनैक्शन के लिए एप्लाई करते ही अगले कुछ दिनों में इस योजना का लाभ स्थानीय लोगों को मिलना आरम्भ हो जायेगा। इस योजना से जहां औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में पर्यावरण को संरक्षित रखने में मदद मिलेगी वहीं स्थानीय लोगों को मल निकासी योजना का लाभ भी मिलेगा।
    अधिशासी अभियंता जल शक्ति मंडल नाहन अशीष राणा ने कहा कि कालाअंब क्षेत्र के लिए सीवरेज योजना बनकर तैयार है। हम सिवरेज कनैक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को आमंत्रित करते हैं। उन्होंने कहा कि कालाअंब और मोगीनंद के अधिकतम क्षेत्रों के हमने सीवरेज नैटवर्क व सीईटीपी से जोड़ दिया है। यह सिवरेज सिस्टम अब अधिकांश घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से मल और सिवरेज को एकत्र करने और ट्रीटमेंट के लिए तैयार है।
    आशीष राणा ने कहा कि लंबे समय से कालाअंब क्षेत्र के लिए मल निकासी योजना की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
    उन्होंने कहा कि सीवरेज कनैशन के लिए इच्छुक व्यक्ति अथवा व्यापारिक प्रतिष्ठान सहायक अभियंता जल शक्ति उप-मंडल नाहन के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। आवदेन करने के तुरंत बाद आवश्यक औपचारिकताओं के उपरांत उपभोक्ताओं को सिवरेज के कनैशन जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से इस योजना का लाभ उठाने के लिए आगे आने का आग्रह किया है।त्रिलोकपुर, खैरी और जोहड़ों की सिवरेज योजना भी तैयारअधिशासी अभियंता आशीष राणा ने बताया कि त्रिलोकपुर, खैरी और जोहड़ों की मल निकासी योजना भी तैयार है। त्रिलोकपुर, खैरी और जोड़ों के अधिकतम क्षेत्रों को सीवरेज नैटवर्क व सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मल निकासी योजना से भी घर और व्यापारिक प्रतिष्ठान सिवरेज कनैशन ले सकते हैं।
    उन्होंने कालाआम क्षेत्र और त्रिलोकपुर क्षेत्र की दोनों मल निकासी योजनाओं से लाभ उठाने का आग्रह आमजन से किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.