नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला बाल सरंक्षण कार्यालय सिरमौर तथा बाल विकास परियोजना पावंटा साहिब के संयुक्त प्रयास से वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जामनीवाला में नशे से बचाव, बाल विवाह तथा पोक्सो एक्ट, बच्चों से सम्बन्धित अन्य कानूनों बारे एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के प्रारंभ में जिला बाल सरंक्षण कार्यालय से लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर मोहम्मद शमीम ने बाल सरंक्षण इकाई सिरमौर का परिचय दिया तथा इसकी कार्यकारिणी के बारे में बताया।लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर मोहम्मद शमीम ने बच्चों को गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान-तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994, पोक्सो अधिनियम (संशोधित 2019) तथा किशोर न्याय (संशोधित 2021) अधिनियम, बाल श्रम निषेध अधिनियम तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी दी।उन्होंने साइबर क्राइम तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी और सभी से अपील की कि नशे को रोकने मे सभी अपना योगदान दें। बीआरसी पावंटा साहिब से सुरेश कुमार ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम तथा नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के बारे मे विस्तृत जानकार दी।आउट रीच वर्कर आइशा ने फॉस्टर केयर तथा स्पॉन्सरशिप योजना तथा चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 बारे में बताया। बाल विकास परियोजना कार्यालय पावंटा साहिब से पर्यवेक्षक राज बाला ने महिला सशक्तिकरण के बारे मे जानकारी प्रदान की तथा साथ ही विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी दी।वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जामनीवाला के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राज कुमार ने जिला बाल सरंक्षण विभाग द्वारा दी गई जानकारी को अपने तक ना रख कर समाज मे जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। प्रधानाचार्य ने जिला बाल सरंक्षण कार्यालय सिरमौर तथा बाल विकास परियोजना पावंटा साहिब का इस शिविर का आयोजन के लिए धन्यवाद किया।इस शिविर में जिला बाल सरंक्षण कार्यालय से लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर मोहम्मद शमीम, आउट रीच वर्कर आइशा, बाल विकास परियोजना पावंटा साहिब से पर्यवेक्षक राजबाला, आंगनवाडी वर्कर,राजकुमार कार्यवाहक प्रधानाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जामनीवाला, प्राथमिक पाठशाला जामनीवाला के मुख्य अध्यापक, अन्य अध्यापक, सहित सभी स्कूली बच्चों ने भाग लिया।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
