Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हमारे युवा देश और समाज का भविष्य-अजय सोलंकी
    सिरमौर

    हमारे युवा देश और समाज का भविष्य-अजय सोलंकी

    By Himachal VartaJune 15, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आज गुरूवार को नाहन के एसएफडीए हॉल में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें 15 वर्ष से 29 वर्ष की आयु वर्ग के जिला सिरमौर के करीब 200 युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।विधायक नाहन अजय सोंलकी ने इस अवसर पर युवाओं का आहवान किया कि वे अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाये और समाज में पनप रही विभिन्न बुराइयों को दूर करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हमारे युवा देश का भविष्य हैं, गांव का भविष्य है, अपने परिवार और समाज का भविष्य हैं। हमारे युवाओं को सांस्कृतिक विरासत को दूषित होने से बचाने के लिए आगे आना चाहिए और युवाओं को समाज को जागरूक करने में अपना सक्रिय योगदान देना चाहिए।
    अजय सोलंकी ने कहा कि हमें स्मरण रखना चाहिए कि कांग्रेस नेतृत्व के कारण ही देश में 73वें और 74वें संविधान संशोधन के फलस्वरूप देश में पंचायती राज और शहरी निकायों की कार्यप्रणली सुदृढ़ हुई है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज में तीन स्तरीय प्रणाली लागू की गई जिसमें पंचायत, खंड विकास समिति और जिला परिषद शामिल है। इन संस्थानों के माध्यम से आज गांव स्तर पर विकास की इबारत लिखी जा रही है।उन्होंने कहा कि आज पंचायतें लाखों रुपये के विभिन्न विकास कार्यो को अपने स्तर पर कर रही है तो यह सब कांग्रेस की देन है। इसी प्रकार आज महिलाओं को पंचायती राज संस्थानों में आरक्षण मिल रहा है तो इसके लिए हम सबको कांग्रेस का आभार जताना चाहिए, जिस पार्टी ने देश में पंचायती राज संस्थान को सुदुढ़ किया है।विधायक अजय सोलंकी ने नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित इस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजकों के साथ प्रतिभागियों को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र देश भर में युवा शक्ति के विकास के लिये कार्य रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जहां युवाओं का आपस में मेल जोल बढ़ता है वहीं सांस्कृतिक, लेखन, फोटोग्राफी, भाषण आदि प्रतियोगिताओं से युवाओं में नेतृत्व और आत्म विश्वास बढ़ता है।
    अजय सोलंकी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किया।
    इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र के सहायक समन्वयक सुरेन्द्र शर्मा ने मुख्य अतिथि तथा प्रतिभागियों का स्वागत किया।
    इस मौके पर को-आपरेटिव बैंक के निदेशक भारत भूषण मोहिल, प्रो. अमर सिंह चौहान, राकेश गर्ग, रोड सैफटी क्लब के प्रधाऩ नरेन्द्र तोमर, मो. नसीम दीदान, सलीम अहमद, व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणामनेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित युवा महोत्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:कविता लेखन में विनीत तोमर प्रथम, सिमरनजीत सिंह द्वितीय, दीपिका शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।फोटोग्राफी में सिद्धार्थ कुमार ने प्रथम, पारस रमौल ने द्वितीय तथा युविका सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया।पैंटिंग कम्पीटिशन में नेहा, अमरिन्द्र कौर तथा मोनिष क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।भाषण प्रतियोगिता में राहुल ठाकुर प्रथम, शिवम द्वितीय और श्वेता ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे।यंग राईटर्स कैंप के तहत कविता प्रतियोगिता में शिवशक्ति समूह पालू प्रथम, नवयुवक मंडल पराड़ा द्वितीय तथा पलक समूह तीसरे स्थान पर रहे।लोक नृत्य वर्ग में शिव शक्ति पालू प्रथम, नव युवक मंडल पराड़ा द्वितीय और पलक ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे।विजेताओं को नकद पुरस्कार भी प्रदान किये गए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.