ददाहू ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)पर्यावरण पर भाषा और संस्कृति विभाग जिला सिरमौर के द्वारा हिन्दू आश्रम नाहन में एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें पूरे सिरमौर जिले के तकरीबन 32 विद्यालयों के 350 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया । इस प्रतियोगिता में डी0ए0वीएन0 पब्लिक स्कूल ददाहू के सातवीं कक्षा के छात्र काव्य वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धनेंद्र गोयल ने सबसे पहले तो भगवान का कोटि-कोटि धन्यवाद किया क्योंकि भगवान के आर्शीवाद से ही सभी टीचर्स , विद्यार्थियों और माता-पिता की मेहनत सफल हुई उसके बाद उन्होनें पूरे डी0ए0वीएन0 परिवार (सभी विद्यार्थी ,टीचर्स , सभी अभिभावक और विद्यालय प्रशासन )को हार्दिक बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनांए दी । विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धनेन्द्र गोयल ने बताया के विद्यालय के विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे है जिससे पता चलता है कि जो प्रण विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास का विद्यालय प्रशासन और विद्यालय के समस्त स्टाफ ने लिया हैं वह सही दिशा में कार्य कर रहा है। इन सभी उपलब्धियों का श्रेय सबसे पहले तो भगवान को जाता हैं क्योंकि भगवान के द्वारा सदबुद्वि प्रदान करने पर ही सारा विद्यालय का स्टाफ , विद्यालय प्रशासन और विद्यार्थी सही दिशा में कार्य कर रहे है। उसके बाद श्रेय विद्यालय प्रशासन , विद्यालय के समस्त स्टाफ , विद्यार्थियों और अभिभावकों को जाता हैं जिसकी कडी और सच्ची मेहनत से विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन कर रहे है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
