Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कांग्रेस के राज में बेखौफ हुए अपराधी : सुरेश कश्यप
    सिरमौर

    कांग्रेस के राज में बेखौफ हुए अपराधी : सुरेश कश्यप

    By Himachal VartaJune 16, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- जिला चंबा के सलूणी में मनोहर हत्याकांड में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने नया खुलासा किया है। कश्यप के मुताबिक 25 साल के मृतक मनोहर का ताल्लुक अनुसूचित जाति से था। उन्होंने कहा कि मामले को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के समक्ष भी उठाया जाएगा।नाहन में पत्रकारों से बात करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान के सुर से सुर मिलाते हुए समूचे घटनाक्रम की जांच एनआईए से करवाने की मांग की। एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि भाजपा कतई भी प्रदेश के सौहार्द व शांति को भंग नहीं कर रही, बल्कि एक युवक की नृशंस हत्या की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि हत्या का एक आरोपी पहले भी संदिग्ध रह चुका है। उन्होंने 1998 के हिमाचल में आतंकी हमले का स्मरण करते हुए कहा कि उस मामले में भी हत्या आरोपी से पूछताछ की गई थी।सांसद ने कहा कि जांच एजेंसियां बहुत कुछ मीडिया से साझा करने से बचती हैं। सांसद ने कहा कि युवक के शव को टुकड़ों में काटना बेहद ही बर्बरतापूर्ण कृत्य है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सांसद ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में इस तरह की वारदात पहली बार ही सामने आई है।कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कहते रहे हैं, 98 प्रतिशत हिन्दू आबादी वाले प्रदेश में चुनाव जीता है। वो बताएं कि ऐसा क्यों कहते हैं। कश्यप ने कहा कि पीड़ित परिवार अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखता है तो इसका मतलब ये नहीं कि दलित पर अत्याचार सहन किए जा सकते हैं। कश्यप ने कहा कि आरोपी द्वारा हाल ही में 2000 रुपए के 97 लाख के नोट एक्सचेंज करवाए गए।उन्होंने कहा कि ऐसा भी पता चला है कि आरोपी बर्फ पड़ने के बावजूद भी निचले इलाकों में नहीं आता था। हालांकि, सीधे तौर पर कश्यप ने एनआईए की जांच की मांग के पीछे आतंकियों की संलिप्तता की बात तो नहीं कही, लेकिन ये साफ जाहिर है कि भाजपा को ये महसूस हो रहा है कि हत्याकांड में आतंकियों की संलिप्तता हो सकती है। पत्रकारवार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्षा श्यामा पुंडीर, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर व राकेश गर्ग इत्यादि मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.