ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उपमंडल बंगाणा के हरि नगर में गुरुवार सुबह करीब सात बजे एक ट्राले और गाड़ी में जोरदार भिड़त हो गई। जिसमें गाड़ी में बैठी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं, गाड़ी में अन्य तीन लोग घायल हुए है। बुजुर्ग महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और घायलों का ऊना अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गाड़ी भोरंज से ऊना की तरफ जा रही थी। जिसमें एक ही परिवार के चार लोग बैठे थे। बंगाणा से करीब छह किमी की दूरी पर हरिनगर के पास ओवरटेक करते समय ऊना की तरफ से आ रहे ट्राले से गाड़ी की जोरदार भिड़ंत हो गई और पीछे बैठी 80 वर्षीय सावित्री देवी भोरंज हमीरपुर की मृत्यु हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। समूर से लेकर लठियानी कैंची मोड़ तक आज तक दर्जनों नहीं, बल्कि सैकड़ों लोग अपनी जान गवा चुके है और यह सारे मामले तीखे मोड़ और ओवर स्पीड की वजह से हुए है। 13 वर्षों में राज्य तीन सरकारें आई और गई।ऊना मंडी सुपर हाई-वे के सुधार की बड़ी-बड़ी बातें भी हुई, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ और न ही हादसों में कोई कटौती आई है। अब तो हालात ऐसे बन गए है कि अगर जानकारी के लिए थाना बंगाणा में संपर्क करें तो थाना बंगाणा के अधिकारी भी जानकारी देने से गुरेज करने लगे है। अगर ऊना-मंडी सुपर हाई-वे पर दुर्घटना में किसी की जान जाती है। तो केवल मृतक की जानकारी देकर थाना बंगाणा के अधिकारी पल्ला झाड़ लेते है। क्योंकि उक्त सडक़ पर हर दिन हर समय कोई न कोई घटना होती रहती है। वहीं, थाना प्रभारी रवि पाल शर्मा ने कहा कि हादसे में सावित्री देवी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया है और मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
