चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पठानकोट एनएच पर तत्त्वानी के पास दो कारों के आपस में टकराने से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज चंबा में दाखिल करवाया गया है। जहां घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों के मेडिकल करवाने के साथ ही बयान दर्ज करने की प्रक्रिया निपटाने के कार्य में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को न्यू बस अड्डे से मेन बाजार को जा रही टैक्सी परमिट आल्टो कार को विपरीत दिशा से आ रही ब्रिजा कार ने टक्कर मार दी। इससे आल्टो कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। कारों को टकराता देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने तुरंत घायलों को वाहन के जरिए उपचार के लिए मेडिकल कालेज भिजवाने के साथ ही पुलिस को सूचित किया। सूचना पाते ही पुलिस टीम ने मेडिकल कालेज पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
