चंडीगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने CM मान से विधानसभा के सत्र का एजेंडा मांगा है. जिसको लेकर पंजाब विधानसभा सचिवालय ने कहा है कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के बाद एजेंडा से जुड़ी जानकारी सांझा की जाएगी.पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राज्य विधानसभा के आगामी दो-दिवसीय विशेष सत्र का एजेंडा मांगा है. अधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र 19-20 जून को आहूत किया गया है. उन्होंने बताया कि लेकिन राज्यपाल ने विशेष सत्र बुलाए जाने पर कोई आपत्ति नहीं की है. उन्होंने बताया कि पंजाब विधानसभा सचिवालय ने जब राजभवन को एक पत्र लिखकर विशेष सत्र आहूत किए जाने की सूचना दी तो, उनसे एजेंडा की जानकारी मांगी गई है. पंजाब विधानसभा सचिवालय ने जवाब दिया है कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के बाद एजेंडा से जुड़ी जानकारी सांझा की जाएगी. कैबिनेट बैठक में लिया गया था फैसला
आपको बता दें कि बीते शनिवार को हुई कैबिनेट की बैठक में पंजाब मंत्रिमंडल ने 19 और 20 जून को राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने को मंजूरी दी थी. मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसको लेकर फैसला लिया गया था
Breakng
- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- ज़िला सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन में 83.85 प्रतिशत हुआ मतदान
- सिरमौर में अंतिम चरण में 86.25 प्रतिशत मतदान दर्ज – जिला निर्वाचन अधिकारी
- पूर्वाभ्यास का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी प्रकार से सम्पन्न कराना- मनमोहन शर्मा
- जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के 28 मई को द्वितीय चरण में हुए मतदान व मतों की गणना के उपरांत चुनावों का परिणाम घोषित।
- शिलाई क्षेत्र में बोलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत और कई लोग घायल
Saturday, May 30
