नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में एक 19 वर्षीय युवक राहुल द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है जो अमरपुर मोहल्ला का निवासी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, राहुल अपने घर में पंखे से लटका हुआ था। जब युवक के परिजनों ने उसे लटका हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचना चाहा परन्तु तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। पुलिस को कोई सुसाइड नोट आदि बरामद नहीं हुआ है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी शाह ने की है।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Wednesday, June 17
