Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»शिव मंदिर बैजनाथ के गर्भ गृह में कोई भी पुजारी अब सुबह दस बजे से पहले किसी भी शिव भक्त की विशेष पूजा जलाभिषेक नहीं करवा पाएगा।
    कांगड़ा

    शिव मंदिर बैजनाथ के गर्भ गृह में कोई भी पुजारी अब सुबह दस बजे से पहले किसी भी शिव भक्त की विशेष पूजा जलाभिषेक नहीं करवा पाएगा।

    By Himachal VartaJune 16, 2023
    Facebook WhatsApp

    काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ के गर्भ गृह में कोई भी पुजारी अब सुबह दस बजे से पहले किसी भी शिव भक्त की विशेष पूजा जलाभिषेक नहीं करवा पाएगा। जिसने भी विशेष पूजा अर्चना करवानी होगी उसे मंदिर ट्रस्ट के अधिकारी से इजाजत लेनी होगी। शिव मंदिर में आने वाले भक्त पूर्व की तरह गर्भ गृह में सुबह आरती के बाद छह बजे से जल चढ़ा सकते हैं। यह निर्णय मंदिर ट्रस्ट की बैठक में लिया गया। बैठक ट्रस्ट के सहायक आयुक्त एसडीएम बैजनाथ डीसी ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि काफी समय से मंदिर के अंदर चल रही गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु गर्भ गृह में बड़ा सीसीटीबी कैमरा लगाया जाएगा ताकि मंदिर के अंदर क्या हो रहा है उसके लिए मंदिर परिसर में बड़ी एलईडी लगाई जाएगी ताकि सभी लोग मंदिर में हो रही पूजा, अंदर की गतिविधियों को देख सकें। बैठक में आने वाले सावन माह के सोमवार मेलों के सफल आयोजन को लेकर शिव मंदिर न्यास द्वारा भी चर्चा कर महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें आगामी श्रावण मास में लगने वाले पांच मेलों के दौरान व्यवस्थाओं बारे व्यापक चर्चा की गई।इन मेलों का आयोजन 17 जुलाई से लेकर 14 अगस्त तक होगा। सदस्यों की सहमति से निर्णय लिया गया कि मंदिर के गर्भ गृह को हर वर्ष की तरह प्राकृतिक फूलों और मंदिर को लाइटों से सजाया जाएगा तथा मेला के दौरान भीड़ और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके अलावा भंडारे का आयोजन और मेला ग्राउंड में स्टॉल स्थल का आबंटन किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मेला के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्याप्त प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जाएगा। उधर मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने जल शक्ति विभाग को आदेश जारी किए की श्रावण मास के मेलों से पूर्व खीर गंगा घाट के महिला स्नानागार की पर्याप्त मरम्मत की जाए। किशोरी लाल ने अधिशाषी अभियंता को कहा कि महिला स्नानागार के टूटे हुए दरवाजे और नहाने के स्थल पर पर्याप्त पाइप का इंतजाम किया जाए। इस मौके पर मंदिर ट्रस्टी घनश्याम अवस्थी, रमेश चड्डा, मिलाप राणा, मनोज कपूर, इंद्र नंदा, मनीष शर्मा, मुकेश शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.