Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय समारोह नाहन में
    सिरमौर

    9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय समारोह नाहन में

    By Himachal VartaJune 16, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा )   9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय समारोह सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आगामी 21 जून को आयुष विभाग द्वारा आयोजित किया जाएगा। उद्योग, आयुष व संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान समारोह के मुख्य अतिथि होंगे जबकि नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे।
    योग दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन तमाम पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई जो समारोह को भव्य व सफल बनाने में कारगर होंगे। उपायुक्त ने कहा कि योग दिवस में शहर के विभिन्न स्कूलों, आर्ट ऑफ लिविंग, सत्य साईं समिति, पतंजलि सहित विभिन्न संस्थाओं के 1000 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। समस्त प्रतिभागियों को प्रातः 5.30 बजे नाहन चौगान में पहुंचने का आग्रह किया गया है। उन्होंने जिला आयुर्वेद अधिकारी को योग में भाग लेने वाले स्कूलों, संस्थाओं व अन्य समस्त प्रतिभागियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिये।
    सुमित खिमटा ने कहा कि जिला के लिए यह सौभाग्य की बात है कि इस बार राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की मेजबानी करने का अवसर सिरमौर के लिये प्राप्त हुआ है। समस्त प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि हर्षवर्धन चौहान व गणमान्य अतिथियों के साथ योग करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
    उपायुक्त ने कहा कि योग करने वाले समस्त प्रतिभागियों के लिये चौगान मैदान में योग के लिये दरी व मैट इत्यादि की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा, पानी तथा लाइट रिफ्रेशमेंट का भी प्रबंध किया जाएगा ताकि योग प्रदर्शन सुविधाजनक तरीके से किया जा सके। प्रतिभागियों से यह भी अपील की गई है कि वे सफेद टी-शर्ट अथवा ट्रैक सूट पहनकर आएं ताकि योग करने में सुविधा हो।
    सुमित खिमटा ने लोगों से योग दिवस में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जीवन शैली में आ रहे बडे़ बदलाव के चलते योग की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। उन्होंने सभी लोगों को नित्य प्रति योग सहित कोई न कोई शारीरिक गतिविधि करने की भी अपील की है।
    बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजन सिंह ने कहा कि राज्य स्तरीय योग दिवस को धूमधाम से मनाने की तैयारियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि चौगान मैदान में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों के अलावा एक बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने लोगों से चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
    एसडीएम रजनेश कुमार, उपायुक्त के सहायक आयुक्त विवेक शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्वयं सेवी व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.