Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुल्लू»कसोल व मणिकर्ण में स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं सृजित की जाएगी: आशुतोष गर्ग
    कुल्लू

    कसोल व मणिकर्ण में स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं सृजित की जाएगी: आशुतोष गर्ग

    By Himachal VartaJune 16, 2023
    Facebook WhatsApp

    कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने गुरुवार को विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण मणिकर्ण की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि की कसोल व मणिकर्ण में स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं सृजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मणिकर्ण व कसोल में सफाई व्यवस्था को दरुस्त बनाने के लिए निविदाएं आमंत्रित की जाएगी। जब तक नई कंपनी को कार्य आबंटित नही होता तब तक पुरानी व्यवस्था जारी रहेगी। जब तक नई कम्पनी को सफाई व्यवस्था बनाने का कार्य आबंटन नही होता तब तक गीले कूड़े का निपटान होटल व रेस्तरां मालिकों को खुद करना होगा। उन्होंने कसोल तथा मणिकर्ण में सडक़ किनारे अवैध ढारों को हटाने के निर्देश दिए। इस कार्य के लिए उप मंडलाधिकारी कुल्लू अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए, जिसमें पुलिस, वन विभाग, लोक निर्माण, साडा के अधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को जैलानाला से कसोल तक सडक़ को चौड़ा करने के निर्देश दिए। इस बारे लोक निर्माण विभाग को प्राकलन तैयार करने को कहा ताकि जाम की समस्या से छुटकारा मिल सके। उपायुक्त ने बस स्टॉप मणिकरण से कसोल में छोटी व बड़ी गाडय़िों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा करने के लिए पुलिस तथा क्षेत्रीय प्रबंधक पथ परिवहन को निर्देश दिए।उन्होंने लोक निर्माण विभाग को ब्रेस्ट वालों के निर्माण, आरसीसी हुमपाइप का विस्तार कार्य, यु शेप्ड ड्रेन का निर्माण कार्य तथा बिटूबिन कंक्रीट बिछाने के कार्य व वन्य जीव विभाग के भवन का पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए उन्होंने कहा कि इसके लिए लिए राशि जारी कर दी गई है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को मणिकर्ण सडक़ का पैच वर्क कार्य को करने के निर्देश दिए और कहा कि इसके लिए प्राक्कलन तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा, ताकि राशि जारी की जा सके। उन्होंने कसोल में सडक़ किनारे फुटपाथ पर अवैध कब्जों को हटाने की भी निर्देश दिए। ग्राम पंचायत कसोल मणिकर्ण के प्रधान ने उनकी पंचायत क्षेत्र में और सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी आग्रह किया । बैठक मे सुमा रोपा, हूरला, मणिकर्ण व कसोल में कुछ जगहों को चौड़ा करने व मणिकर्ण बाजार में सडक़ के साथ रेहड़ी-फड़ी व अवैध खोखों को हटाने के दिर्नेश दिए। बैठक मे मणिकर्ण व कसोल में नए पार्किंग स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए। जिला टाउन प्लान अधिकारी रसिक शर्मा ने इस अवसर पर पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से मणिकर्ण तथा कसोल में साडा द्वारा किए जाने वाले कार्य प्राधिकरण की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में वन मंडलाधिकारी परवीन ठाकुर, सडीएम विकास शुक्ला, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.