मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) नगर परिषद नेरचौक के भंगरोटू व मझ्याठल वार्ड में भी जनता ने उन पर थोपे हाउस टैक्स एवं प्रॉपर्टी टैक्स न देने को लेकर बैठक की। जिसमें विधायक इंद्र गांधी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने विधायक के समक्ष नगर परिषद द्वारा लगाए गए गृह कर का कड़ा विरोध किया। लोगों ने कहना कि जब हमारी जमीन है तथा कड़ी मेहनत कर हमने उसे पर घर का निर्माण किया है तो हम इस जजिया कर को क्यों दें। उन्होंने कहा कि पिछले 8 सालों से अब तक नगर परिषद ने हमें क्या सुविधा मुहैया करवाई हैं, जिसका हम कर अदा करें। लोगों ने यहां तक कह दिया कि यह नगर परिषद हमारे ऊपर पूर्व मंत्री द्वारा थोपी गई है। जिसका समस्त जनता द्वारा पहले ही दिन से इसका विरोध किया गया था। यदि नगर परिषद को गृह कर लेना है तो पहले पूरे क्षेत्र में वह सब सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं जोकि एक शहर में होनी चाहिए। नगर परिषद अधिकृत क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या रहती है, निकासी के लिए नालियां तक नही बनाई गई हैं। सीवरेज की सुविधा नहीं है, इन सबके अलावा पिछले 8 सालों में स्ट्रीट लाइट्स तक नहीं लगवाई गई हैं, फिर नगर परिषद किस बात के टैक्स की गुराही कर रही है ।लोगों ने विधायक को क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी अवगत करवाया।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Sunday, October 18
