कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कीरतपुर मनाली फोरलेन मार्ग पर चार स्थानों पर टोल बैरियर स्थापित किए हुए हैं किंतु टकोली टोल प्लाजा पर तमाम गतिविधियों के बीच कुल्लू मनाली अब सुहाने सफर की ओर अग्रसर है। फोरलेन प्रोजेक्ट से जहां कुल्लू मनाली में पर्यटन व्यवसाय के अवसर बढ़ेंगे वही किसानों व वागवानों को यह फोरलेन लाइफ लाइन साबित होगा।यद्यपि केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय ने टोल प्लाजा के आसपास बसे ग्रामीणों को मासिक शुल्क देने का निर्णय लिया है, किंतु फास्टेग के बिना वह संभव नहीं होगा। वाहन मालिकों को फास्टैग की सुविधा लेनी ही होगी अन्यथा एनएचएआई वाहन मालिकों से दुगना टैक्स बसूलेगा। शुक्रवार को एनएचएआई ने फास्टैग के बिना वाहनों से दोगुना टैक्स चार्ज वसूला। इस मामले को लेकर वाहन मालिक व कंपनी प्रबंधन के बीच नोकझोंक होती रही लेकिन नियमनुसार वाहन मालिकों को टैक्स देना ही पड़ा। बहरहाल कुल्लू मनाली के प्रवेश द्वार टकोली में सुहाने सफर का आनंद लेने वालों को टोल टैक्स की अदायगी शुरू हो गया है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
