Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा में ईएसआई अस्पताल बनाने का मामला आगे बढ़ाया जायेगा -सुमित खिमटा
    सिरमौर

    पांवटा में ईएसआई अस्पताल बनाने का मामला आगे बढ़ाया जायेगा -सुमित खिमटा

    By Himachal VartaJune 17, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( राजीव कुमार )   उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, पांवटा साहिब की मांग के अनुरूप पांवटा साहिब में ईएसआई अस्पताल बनाने का मामला आगे बढ़ाया जायेगा और इसके लिए भूमि उपलब्ध करवाई जायेगी।
    उपायुक्त आज शनिवार को पांवटा साहिब के गांेदपुर में चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    सुमित खिमटा ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि उद्योगपतियों की समस्याओं का सम्बन्धित विभागों द्वारा त्वरित समाधान हो। उन्होंने कहा कि हर प्रकार की अनुमतियां जल्दी ही दी जानी चाहिए तभी उद्योगों का विस्तार हो पायेगा। उन्होंने कहा कि जो राज्य स्तर के मामले हैं उन पर अलग से चर्चा की जायेगी, हालांकि स्थानीय स्तर के मुददों पर वह समाधान का हर संभव प्रयास करेंगे।
    उपायुक्त ने कहा कि बातामंडी में 33 केवीए विद्युत स्टेशन लगाया जा रहा है, इसके लिए भूमि के मुददे को जल्द सुलझा लिया जायेगा। इस स्टेशन के बनने से उद्योगों की बिजली की मांग पूरी हो जायेगी। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को विद्युत स्टेशन के लिए भूमि सम्बन्धी मामले का शीघ्र समाधान के लिए कहा।
    उपायुक्त ने कचरा निष्पादन की समस्या पर कहा कि नगर परिषद के साथ लगती पंचायतों में कचरा निष्पादन के लिए अलग से धन राशि प्रदान की जायेगी ताकि क्षेत्र को साफ-सुथरा और पर्यावरण के अनुरूप स्वच्छ रखा जा सके।
    चैंबर अध्यक्ष सतीश कुमार गोयल ने कहा कि 15-20 सालों के ईएसआई अस्पताल की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने सोलिड वेस्ट की समस्या के समाधान की मांग भी की।
    उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिकारियों का सड़कों की दशा सुधारने के विषय पर रवैया ठीक है। उच्च मार्ग के अभियंता सड़कों की दशा सुधारने के लिए गंभीर नहीं है। उपायुक्त ने उच्च मार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके स्तर पर होने वाले कार्यों को बिना आनाकानी के अविलंब किया जाये।
    चैंबर अध्यक्ष ने अवगत करवाया कि उद्योगों के लिए विभागों द्वारा जरूरी अनुमतियां समय पर नहीं दी जाती हैं, धारा 118 को लेकर भी चैंबर को अनेक आपत्तियां हैं। उन्होंने कहा कि उद्योगों की विभिन्न जरूरी स्वीकृतियांे में बार-बार आब्जेक्शन लगते हैं, ये आब्जेक्शन एक ही बार लगने चाहिए ताकि अनुमति जल्दी मिल जाये।
    एसडीएम पांवटा गुंजीत चीमा, संयुक्त निदेशक उद्योग ज्ञान सिंह चौहान, चैंबर के उपाध्यक्ष सुरेश गर्ग, विभिन्न विभागों के अधिकारी और उद्योगों के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.