शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हत्या के पांच दिन बाद भाजपा युवा मोर्चा ने आगजनी की घटनाएं की। हत्याकांड के आरोपियों का मकान फूंका। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा में मनोहर की नृशंस हत्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि मनोहर की हत्या के 24 घंटे के भीतर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हत्या के पांच दिन बाद भाजपा युवा मोर्चा ने आगजनी की घटनाएं की। हत्याकांड के आरोपियों का मकान फूंका। स्थानीय लोगों को उकसाया गया। भाजपा ने इसे राजनीतिक रंग देने की पूरी कोशिश की। सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा किस बात को लेकर प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही है।आरोपी सलाखों के पीछे हैं तो प्रदर्शन किस बात को लेकर किया जा रहा है। जयराम ठाकुर 250 लोगों के साथ पीड़ित परिवार से मिलने जाना चाहते थे। जबकि जिले में धारा 144 लागू है। सीएम सुक्खू ने कहा कि 5-5 लोग जा सकते थे लेकिन भाजपाई इसके लिए भी राजी नहीं हुए। एनआईए से जांच पर सीएम ने कहा कि हम इसके लिए भी तैयार हैं।
Breakng
- मेडिकल कॉलेज को लेकर अजय सोलंकी ने भाजपा पर लोगों को गुमराह करने का लगाया आरोप
- रिहायशी मकान से मिला 17.002 किलोग्राम चूरा पोस्त,आरोपी दबोचा
- सुक्खू सरकार स्कूली बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है : मेलाराम शर्मा
- समय पर चिकित्सा नही मिलने से राजगढ़ में दो की मौत, एम्बुलेंस सड़क को लेकर एसडीएम को ज्ञापन
- नशा तस्कर रवि कुमार को 11 साल की कैद और एक लाख का जुर्माना
- सैनवाला स्कूल के छात्रों ने विप्रो अर्थियन अवार्ड में प्रदेश में पाया पहला स्थान
Thursday, May 15