नई दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि लोगों से वादे हर कोई करता है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार का ‘‘मजबूत पहलू” यह है कि वह दी गई समयसीमा में सेवाएं उपलब्ध कराती है और परियोजनाओं को पूरा करती है। उन्होंने मोदी सरकार…नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि लोगों से वादे हर कोई करता है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार का ‘‘मजबूत पहलू” यह है कि वह दी गई समयसीमा में सेवाएं उपलब्ध कराती है और परियोजनाओं को पूरा करती है। उन्होंने मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोगों तक पहुंचने के अभियान ‘संपर्क से समर्थन’ के तहत यहां बदरपुर में आयोजित एक समारोह में यह बात कही।
जयशंकर ने बदरपुर में राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) के तापीय विद्युत संयंत्र क्षेत्र में विकसित किए जा रहे इको पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनाव के बाद, वे (लोगों से किए वादों को) भूल जाते हैं, लेकिन मोदी सरकार में लोग आज (सेवाओं को उपलब्ध होते और परियोजनाओं को) पूरा होते देख रहे हैं।” दक्षिण दिल्ली से सांसद और भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा कि इको पार्क का उद्घाटन दिसंबर में किए जाने की योजना है। जयशंकर ने इस परियोजना के लिए एनटीपीसी और इस तरह की हरित परियोजना पर काम करने के लिए पार्टी सांसदों और स्थानीय नेतृत्व की प्रशंसा की।उन्होंने कहा, ‘‘यह इको पार्क दिल्ली के लिए नए फेफड़े की तरह होगा। मैं उन सभी को बधाई देता हूं जो इस परियोजना का हिस्सा हैं। यह न केवल प्रदूषण को कम करने में मदद करेगा, बल्कि इसके आसपास आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर लोगों के जीवन को भी आसान बनाएगा। मोदी सरकार सिर्फ वादे नहीं करती। यह जो काम शुरू करती है उसे एक निश्चित समयसीमा में पूरा करती है।” बाद में, जयशंकर ने मीडिया से कहा कि वादे तो हर कोई कर सकता है, लेकिन मोदी सरकार का ‘‘मजबूत पहलू” वादों को ‘‘पूरा करना” है। जयशंकर ने कहा, ‘‘मोदी सरकार के लिए ‘विकास’ पहली प्रतिबद्धता है, इसलिए यह प्रतिबद्धताओं का ‘तीर्थ’ है।”
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
