ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) गगरेट विधानसभा क्षेत्र की हार्ट लाइन कही जाने वाली दौलतपुर चौक-मुबारिकपुर मुख्य सडक़ पर पड़े गड्ढे एवम पुलों की टूटी रेलिंग हादसों को न्यौता दे रही है , लेकिन लंबे अरसे से विभाग द्वारा इस तरफ नजर-ए- इनायत नहीं की जा रही। आलम यह है कि कुनेरन में तो एक पुल के एक सिरे पर रेलिंग नाम की चीज ही नहीं है। जबकि पुल के बीच से भी रेलिंग टूटी है। इस सडक़ पर वाहनों की आवाजाही 24 घंटे रहती है, विशेषकर लांग रूट की बसों के आगमन के इलावा पंजाब एवं जम्मू के टूरिस्ट इसी मार्ग से आवागमन करते हैं और खराब सडक़ अथवा टूटी रेलिंग कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। गौर रहे कि हाल ही में दौलतपुर चौक-मुबारिकपुर सडक़ का सुदृढ़ीकरण का कार्य करीब 22 करोड़ की लागत से किया गया, लेकिन पुलों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। पुलों पर आनन फानन में डाली गई तारकोल उखड़ गई है और जगह-जगह गड्ढे पड़ गए है।रात को इन खड्डों पर दोपहिया वाहन चालक अक्सर दुर्घटना का शिकार होने का भय मंडराता रहता है। इसके इलावा पुलों की चौड़ाई भी शेष सडक़ से कम है, जिससे दो वाहनों को एक साथ निकलना मुश्किल होता है, लेकिन टूटी सेफ्टी वाल से हर पल दुर्घटना का भय बना रहता है। विभाग ने टूटी हुई रेलिंग पर दो लाल झंडी जरूर लगा दी है, लेकिन विभाग इन्हें ठीक करवाने की जहमत नहीं उठा रहा।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
