अम्बाला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) अबाला जिले के नग्गल थाना क्षेत्र नरवाना ब्रांच नहर में डूब रहे 55 वर्षीय वृद्ध को बचाने के लिए हवलदार रोहतास ने खुद की जान की परवाह किए बिना पानी में छलांग लगाकर डूबते हुए 55 वर्षीय बुजुर्ग की जान बचाई थी। इस बहादुरी के लिए हवलदार रोहतास को बीते दिनों अंबाला एसपी के द्वारा भी सम्मानित किया गया था। वहीं आज गांव नरड़ में जनसभा में पहुंची भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के द्वारा भी सम्मानित किया गया।बताया जा रहा है कि हवलदार रोहतास को उनके पैतृक गांव नरड़ में भारतीय किसान यूनियन चढू़नी ग्रपु के नेता महाबीर चहल के द्वारा जनसभा के बीच प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। रोहतास की तरफ से मांग उठाई गई कि मुख्यमंत्री उन्हें इस सराहनीय कार्य पर सम्मानित करें और उनकी विभागीय पद पर भी तरक्की होनी चाहिए। क्योंकि एक बहादुर सिपाही ने अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाने का काम किया है। युवा किसान नेता नरेंद्र मागो माजरी ने बताया कि हर युवाओं को रोहतास से प्रेरणा लेने की जरूरत है। नशे और बुरी आदतों से दूर रहें और देश व प्रदेश की तरक्की और उन्नति के लिए काम करें।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
