नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (लक्ष्य शर्मा ) जिला युवा सेवायें एवं खेल अधिकारी सिरमौर रमा शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा सिरमौर जिला में नोडल क्लबों का गठन किया जा रहा है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई। इच्छुक युवा मंडल एवं क्लब निर्धारित तिथि तक जिला युवा सेवायंे एवं खेल अधिकारी कार्यालय नाहन में जरूरी दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा वर्ष 2023-25 के लिए नोडल क्लब योजना लिए ज़िले के नाहन, पांवटा, शिलाई, संगड़ाह, पच्छाद, तथा राजगढ़ विकास खण्डों के लिए नोडल क्लबों का गठन किया जाना है जिनका कार्यकाल 31 जुलाई 2025 तक रहेगा।
उन्होंने बताया कि इन खण्ड़ों के इच्छुक युवा क्लब, मण्डल अपने-अपने क्लब के पंजीकरण प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, क्लब अथवा मण्डल द्वारा गत तीन वर्षों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों (विषेशकर वर्ष 2020-23) के समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छायाप्रतियां अपने आवेदन पत्र के साथ ज़िला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी, चम्बा मैदान खेल परिसर, नाहन के कार्यालय में 30 जून तक जमा करवाना सुनिश्चित बनायें।
चयन में आवेदक युवा क्लबों, मण्डलों की युवा सेवा एवं खेल विभाग की गतिविधियों में सक्रियता प्रतिभागिता को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। विभाग द्वारा एक-एक युवा मण्डल प्रति विकास खण्ड का चयन किया जाएगा जिसमें दो वर्ष की अवधि के लिए सम्बन्धित विकास खण्ड का नोडल क्लब चयनित किया जाएगा।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Sunday, October 18
