चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बिजली बोर्ड उपमंडल नं-दो ने खजियार, चनेड़, सरोल, मरेड़ी व साहो अनुभाग के 222 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के आदेश जारी किए हैं। अब इन चिन्हित डिफाल्टरों को दोबारा से कनेक्शन बहाली के लंबित बिल राशि के अलावा अढ़ाई सौ रुपए का अतिरिक्त चार्ज देना होगा। बिजली बोर्ड की इस कड़ी कार्रवाई की भनक लगते ही डिफाल्टरों में हडकंप मच गया है। बिजली बोर्ड उपमंडल नं- दो के सहायक अभियंता अजय कुमार ने खबर की पुष्टि की है। बिजली बोर्ड उपमंडल नं- दो ने खजियार के 61, चनेड के 27, सरोल के 52, मरेडी के 34 व साहो अनुभाग के 52 डिफाल्टर उपभोक्ताओं से बिल राशि के तौर पर करीब पांच लाख चालीस हजार रुपए की राशि की उगाही करनी है।बिजली बोर्ड प्रबंधन की ओर से इन डिफाल्टर उपभोक्ताओं को लंबित बिल राशि की अदायगी को लेकर कई मर्तबा नोटिस भी जारी किए गए। मगर इन डिफाल्टरों ने बिल राशि जमा करवाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब बिजली बोर्ड प्रबंधन ने डिफाल्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का फैसला लिया है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
