किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सांगला में टोंटगोंगचे नाले पर बने लोक निर्माण विभाग के बैली ब्रिज की जर्जर हालात कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। हालात यह है कि पुल के दोनों छोरो पर बुरी तरह से जंग लगा हुआ है जिसके चलते पुल के पलेट में बड़े-बड़े छेद हो चुके है। इस पुल पर वाहनों व स्थानीय लोगों की आवाजाही तो रहती ही है साथ ही छोटे-छोटे बच्चों का रोजाना स्कूल के लिए आने-जाने रहता है। अभिभावकों यह चिंता हमेशा सताती है कि कहीं उनके बच्चों के पैर उक्त पुल में न फंस जाए। ग्राम पंचायत सांगला के उपप्रधान लोकेश नेगी, वार्ड सदस्य अनिता नेगी, भारती नेगी, किरण नेगी सहित अभिभावकों ने बताया कि स्थानीय बाजार सांगला के साथ लगे पुल के पलेटो में जंग लगने से जगह-जगह पर बड़े छेद हो चुके है इसलिए इस पुल पर सभंल कर चलना पड़ रहा है।उन्होंने जिला प्रशासन व लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि समय के रहते जल्द पुल पर लगे पलेटो को बदला जाए या इसकी मरम्मद की जाए जिस्से लोगों को चलने में परेशानी न हो और हादसों से बचा जा सके। उधर इस बारे लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन प्रमोद उपरिधी ने बताया कि ब्रिज का पेंट वर्क आरंभ होना है इससे पूर्व शीटो की मरम्मद की जाएगी।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
