काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) नगर परिषद द्वारा हाउस टैक्स में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ सोमवार कांगड़ा शहरवासियों द्वारा नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद की कार्यप्रणाली का विरोध करने के साथ जमकर नारेबाजी करने के साथ हो हल्ला किया। इस मौके पर शहरवासियों का कहना था कि नगर परिषद उन्हें सुविधाओं के नाम पर तो कुछ नहीं दे पा रहा, लेकिन हजारों रुपए का टैक्स लगाकर गरीब लोगों पर बोझ जरूर डाल रहा है। इस मौके पर गुस्साए लोगों का कहना था कि अगर इसी तरह से कमेटी ने टैक्स बढ़ाया और उनकी न सुनी, तो वे अपने विरोध को उग्र रूप दे देंगे तथा उन्हें मजबूरन सडक़ों पर उतर कर विरोध करना पड़ेगा। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि न तो नगर परिषद के नुमाइंदे उनकी सुनते हैं और न ही नगर परिषद के कर्मचारी। कांगड़ा वासियों का कहना था कि अगर नगर परिषद अपना आईना देखना चाहती है, तो एक बार वार्ड का पार्षद जरूर दौरा करें।गंदगी के ढेर, टूटी नालियां, सडक़ें उनका इंतजार कर रही हैं। इस तरह का टैक्स कुछ माह पहले भी नगर परिषद द्वारा लगाया गया था, जिसे की विधानसभा चुनाव के चलते कुछ नेताओं में मिलीभक्ति से उसे रोक दिया, लेकिन अब यह एक बार फिर उन्हें वोट डालने आ गया है, लेकिन कांगड़ा की जनता अब नगर परिषद की इस तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेगी।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
