सोलन (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन के सौजन्य से बेबी शो का आयोजन ऐतिहासिक ठोडो मैदान सोलन में 25 जून को किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डां. राजन उप्पल ने दी। डा. राजन ने कहा कि बेबी शो में अभिभावक 0 से पांच वर्ष आयु वर्ग के अपने बच्चों को प्रतिरक्षण कार्ड सहित लाएं। उन्होंने कहा कि 25 जून को बच्चों का पंजीकरण प्रात: 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि बेबी शो का मूल्यांकन बेबी के प्रतिरक्षण, उम्र के अनुसार वजन, लम्बाई, विकास तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के मापदंडों पर निर्धारित होगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन के सौजन्य से ही बच्चों को पुरस्कार दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जानकारी के लिए कार्यालय नंबर 01792-224181 पर संपर्क करें।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
