काँगड़ा (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कांगड़ा। नेशनल हाइवे मटौर-शिमला पर समेला में सुरंग के पास एक ट्रक के इंजन में आग लग गई । आग लगने से ट्रक का अगल हिस्सा पूरी तरह से जल गया है। ट्रक ड्राइवर समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक में लगी आग पर काबू पाया।जानकारी के अनुसार घटना के समय ट्रक नंबर PB13 PQ 8306 कांगड़ा के कच्छयारी से बरनाला की तरफ जा रहा था। इसी बीच समेला सुरंग के पास अचानक से ट्रक के इंजन में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही की ट्रक चालक ने समय रहते ट्रक से बहार आ गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक में लगी आग पर काबू पाया।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
