शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली में हैं और पार्टी नेताओं से लगातार मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री हिमाचल सदन से मंगलवार शाम निकले और लंबी बैठक के लिए बाहर रहे। बुधवार को भी दोपहर बाद कांग्रेस हाइकमान से मुलाकात के लिए हिमाचल सदन से निकले। इस दौरान उनके साथ उनके राजनीतिक सलाहकार के अलावा और कोई नेता या अधिकारी नहीं था। दरअसल, हिमाचल मंत्रिमंडल में तीन पद भरना अभी बाकी है। कांग्रेस संगठन में भी कुछ बदलावों की आहट है। कई राज्यों में इस तरह के बदलाव हो रहे हैं। चूंकि लोकसभा चुनाव भी नजदीक आ रहे हैं, इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार या बोर्ड निगमों में नियुक्तियों के बहाने कई राजनीतिक संतुलन साधे जाने हैं।यही वजह है कि इस बार दिल्ली में मुख्यमंत्री की राजनीतिक मुलाकातें ज्यादा हैं। हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राजेश धर्मानी, राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा के नाम की चर्चा पहले से है, लेकिन जातिगत समीकरण साधने के लिए कुछ नए नाम भी सामने हैं। कांग्रेस को यह भी देखना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में संभावित प्रत्याशी कौन होंगे?
Breakng
- श्रीरेणुकाजी में गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा का भावपूर्ण निर्वहन
- सिरमौर में भारी बारिश से ₹1.32 करोड़ का नुकसान और 43 सड़कें बंद
- पच्छाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 7 पद भरे जाएंगे- सीडीपीओ
- रोटरी के नवनियुक्त प्रधान ने की उपायुक्त प्रियंका वर्मा से मुलाकात
- छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा..
- विधान सभा उपाध्यक्ष का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
Friday, July 11