सोलन (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) राज्यस्तरीय मां शूलिनी मेले की सांस्कृतिक संध्या समेत अन्य कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन द्वारा रूपरेखा तैयार कर ली है। जिला प्रशासन ने सांस्कृतिक संध्या को सफलता पूर्ण आयोजित करने के लिए विभिन्न योजनाएं भी तैयार की है। मां शूलिनी मेले को लेकर इस वर्ष पंजाबी, पहाड़ी समेत बॉलीवुड कलाकर मेले में धमाल मचाएंगे। बुधवार को सोलन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धनीराम शांडिल ने कहा राज्यस्तरीय मां शूलिनी मेला 23 जून को शुरू होगा। पत्रकारवार्ता के दौरान उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा सहित अन्य मौजूद रहे । इस दौरान डा. कर्नल धनीराम पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि 23 जून को सुबह 11.00 बजे माता की पूजा होगी।
इसके बाद माता अपनी बहन से मिलने के लिए निकलेंगी।पहले दिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यातिथि होंगे। शूलिनी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी कलाकार जस्सी गिल धमाल मचाएंगे। दूसरे दिन कई प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वहीं रात को नाटी किंग कुलदीप शर्मा पहाड़ी गानों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। दूसरे दिन स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डा. धनीराम शांडिल मुख्यातिथि होंगे। मेले की अंतिम दिन स्टार नाइट आयोजित की जाएगी। स्टार नाइट में बॉलीवुड गायक नीरज श्रीधर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इस दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बतौर मुख्यातिथि रहेंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजग़ार मंत्री डा. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला-2023 में सुरक्षा और सन्तुष्टि के साथ परम्पराओं का निर्वहन किया जाएगा।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
