नैनीताल ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) नैनीताल। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पिथौरगढ़ मंदिर के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कार सवार 9 लोगों की मौ*त हो गई जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के समय 11 लोग कार में सवार होकर पिथौरागढ़ के होकरा मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे। इसी बीच उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के शिकार लोग बागेश्वर तहसील के कपकोट, शामा और भनार के बताए जा रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही नाचनी और क्वीटी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत बचाव कार्य शुरू किया। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस, राष्ट्रीय आपदा राहत बल, राज्य आपदा राहत बल के साथ ही राजस्व की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। इसके अलावा पिथौरागढ़ से दो और शामा से एक एम्बुलेंस भी घायलों की मदद के लिए मौके पर भेजी गईं। पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिला प्रशासन घटना पर नजर बनाए हुए हैं।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
