मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सुंदरनगर:हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर हादसों का दौर जारी है और लगातार मामले में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामले में बुधवार देर शाम किरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर के हराबाग में टमाटर के क्रेट से लदे बेकाबू ट्रक द्वारा 3 अन्य वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी गई। इस हादसे में तेज रफ्तार ट्रक के अलावा जीप,ट्रक और कार ही बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। हादसे के बाद टमाटर से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया और उसमें लदे हुए टमाटर सड़क में बिखर गए। इस हादसे में कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें सिविल अस्पताल सुंदरनगर में प्रारंभिक उपचार देने के बादलाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस थाना सुंदरनगर ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सुंदरनगर के हराबाग में पेश आया सड़क हादसापुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी से चंडीगढ़ की ओर जा रहे टमाटर से लदे ट्रक ने हराबाग के समीप आगे जा रही एक जीप को टक्कर मार दी। टक्कर के उपरांत जीप हाईवे के किनारे एक तरफ को तिरछी झुक गई। इसके उपरांत ट्रक ने आगे जा रहे एक अन्य ट्रक और उसके बाद एक कार को भी टक्कर मार दी। टक्कर के उपरांत टमाटर से लदा ट्रक सड़क में पलट गया और चारों तरफ टमाटर ही टमाटर बिखर गए।हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहनों से निकालकर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
