बिलासपुर (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बिलासपुर जिला के तहत आती ग्राम पंचायत पड़यालग के अंतर्गत आने वाले गांव लड़ा में शुक्रवार सुबह भारी बारिश होने से नाले ने रौद्र रूप धारण कर लिया, जिसके कारण दधोल-लदरौर सड़क अवरुद्ध हो गई। वहीं एक आल्टो कार जोकि सड़क किनारे खड़ी थी, वह भी बह कर पुली से जा अटकी, जिससे कार को भी काफी नुक्सान हुआ है। सूचना मिलने पर कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अवरुद्ध हुई सड़क को जेसीबी की मदद से खुलवाया।लोगों ने कुछ देर बंद रखी सड़क, पुलिस ने करवाई बहालनुक्सान देख कर जहां पीड़ित परिवार गुस्से में था, वहीं स्थानीय लोगों ने भी उनका साथ दिया और सड़क को कुछ समय के लिए जाम कर दिया। इस दौरान एचआरटीसी बस के चालक ने बस को ले जाने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे भी रोक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों को समझाने और उचित कार्रवाई का भरोसा देने के बाद सड़क को आवाजाही के लिए खुलवाया गया।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
