पंचकुला (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) घग्गर नदी में रविवार की सुबह तेज बारिश की वजह से उठे उफान के बीच परिवार के 4 लोगों की जान जाते-जाते बच गई मगर जिस किसी ने भी यह वाक्य अपनी आंखों से देखा वह अपने जीवन में शायद इसे भूल पाए। दो दिन पहले अर्थ प्रकाश ने घग्गर नदी में बारिश की वजह से बड़े जल स्तर के संबंध में खबर प्रकाशित की थी। तब लोग पानी में पशु मेला रहे थे। बताया गया कि सेक्टर 1 चौकी के प्रभारी आशीष लोगों को आगाह करते आए हैं। मगर घग्गर नदी के इर्द गिर्द तारबंदी ना होने से लोग लापरवाही कर रहे हैं और कभी भी हादसा घटित हो सकता है।
अनिल और गूंगा ने जान पीआर खेल के बचाई जान
मौके पर मौजूद स्थानीय निवासी अनिल और गूंगा अगर वहां मौजूद ना रहते तो शायद परिवार अनहोनी का शिकार हो सकता था। दरअसल बारिश की तेज वजह से घग्गर नदी में आए उफान ने लोगों में दहशत मचा दी थी तब अनिल और गूंगा नदी के नजदीक पूजा-पाठ की सामग्री चुनने के लिए खड़े थे। कार महिला चला रही थी जबकि पिता व दो बच्चे सीटों पर बैठे थे। गांव फौजी के नजदीक गैस एजेंसी के गोदाम से होते हुए कार सवार परिवार नदी के किनारे पूजा सामग्री प्रवाहित करने आया था लेकिन पानी ज्यादा होने की वजह से कार के पहिए नदी की ओर खिसकना शुरू हो गए थे। अनिल और गूंगा ने जैसे ही कार को पानी में आधे डूबते हुए देखा तभी दोनों जान की परवाह किए बिना पानी में कूद गए और कार तक पहुंचने में सफल हो गए हालांकि इससे पहले ही पिता व दो बच्चे कार से कूद गए थे लेकिन महिला ड्राइविंग सीट पर होने की वजह से कार में ही बंद रह गई लेकिन अनिल और गूंगा के साहस के चलते दोनों ने गाड़ी के दरवाजे खोल महिला को खींचकर बाहर निकाला और रस्सी से बांधकर उसे किनारे तक लेकर आए। बताया गया कि इस घटना में महिला को महिला के शरीर में पानी भी बढ़ गया जिसे देखते हुए उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
